संभल36 मिनट पहले
कॉपी लिंक
संभल में पहले राउंड की वोटिंग में तीन सीट पर बीजेपी आगे है। वहीं असमोली सीट पर सपा बड़त बनाए हुए है। संभल जनपद की चार विधानसभा सीट पर पहले राउंड में बीजेपी तीन सीटों पर आगे हैं, जबकि एक सीट पर सपा आगे है। चंदौसी, गुन्नौर और संभल सीट पर पहले राउंड में बीजेपी आगे है। जबकि एक असमोली सीट पर सपा आगे रही है। पहले राउंड में संभल सीट पर बीजेपी प्रत्याशी राजेश सिंघल 183 वोट से, चंदौसी सीट पर गुलाबो देवी 1483 वोट से, गुन्नौर में बीजेपी प्रत्याशी अजीत राजू 1126 वोट से आगे रहे हैं। जबकि असमोली विधानसभा सीट पर सपा की पिंकी यादव लगातार बड़त बनाए हुए हैं।
2012 में सपा को मिली थी 4 सीट
संभल जनपद के विधानसभा सीटों पर यदि पिछले दो बार के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो वर्ष 2012 में जनपद की चार में से तीन सपा के खाते में गई थी। जबकि एक पर बसपा ने बाजी मारी थी। चंदौसी विधानसभा सीट बसपा के खाते में गई थी और गिरीश चंद्र चंदौसी सीट से विधायक बने थे। इसी के साथ गुन्नौर, असमोली और संभल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। वर्ष 2012 में गुन्नौर विधानसभा सीट से रामखिलाड़ी सिंह यादव असमोली विधानसभा से पिंकी यादव और संभल सीट से नवाब इकबाल महमूद विजई हुए थे।
2017 में सपा भाजपा के बीच बट गई थी दो 2-2 सीट
2017 के विधानसभा नतीजे सामने आने के बाद संभल जनपद की चार विधानसभाओं सीटों में से दो 2 सीट सपा और भाजपा के खाते में चली गई थी। जिसमें संभल और असमोली विधानसभा सीट पर सपा के विधायक बने थे, जबकि चंदौसी से बीजेपी की गुलाबो देवी और गुन्नौर विधानसभा सीट से अजीत कुमार राजू यादव विजयी हुए थे।
खबरें और भी हैं…