बुलंदशहर43 मिनट पहले
कॉपी लिंक
मंदिर में पहुंचे उम्मीदवार।
बुलंदशहर में चौथे राउंड में शिकारपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के अनिल शर्मा 10732 आगे चल रहे हैं। वहीं, RLD गठबंधन प्रत्याशी किरणपाल सिंह पीछे हैं। भाजपा को 17550 और सपा गठबंधन को 6818 वोट मिले हैं।स्याना विधानसभा सीट पर भाजपा के देवेंद्र सिंह लोधी 5912 मतों से RLD गठबंधन प्रत्याशी दिलनवाज़ से आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा को 9662 और सपा गठबंधन को 3750 वोट मिले हैं।
बुलंदशहर की अनूपशहर सीटसंजय शर्मा बीजेपी 12973रामेश्वर बीएसपी 4132केके शर्मा नेशनल कांग्रेस पार्टी 2845गजेंद्र सिंह कांग्रेस 1513
मंदिरों में मत्था टेका
मतगणना स्थल पर पहुंचने से पहले सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे में माथा टेका। प्रत्यशियों ने ईश्वर से अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद ही अधिकांश प्रत्याशी मतगणना स्थल की तरफ रवाना हुए। शिकारपुर से भाजपा के प्रत्याशी और राज्य मंत्री अनिल शर्मा ने भगवान शिव को आराधना कर अपनी जीत का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल की तरफ रवाना हुए।
मंदिर पहुंचे प्रत्याशी
स्याना विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र लोधी ने भी मतगणना स्थल पर रवाना होने से पहले देवी मंदिर में सिर झुकाया। उन्होंने देवी माँ का श्रृंगार कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। अनूपशहर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गजेंद्र सिंह, भाजपा के संजय शर्मा और गठबंधन के केके शर्मा ने भी मंदिर जाकर अपनी जीत का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा स्याना से गठबंधन प्रत्याशी दिलनवाज खान, सदर सीट से हाजी यूनुस ने दरगाह जाकर चादर चढ़ाकर जीत की दुआ की।
मंदिर में पूजा करने पहुंचे उम्मीदवार।
खबरें और भी हैं…