शाहजहांपुर9 मिनट पहले
कॉपी लिंक
शाहजहांपुर में सुबह आठ बजे से विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती की जा रही है। नवीन रोजा मंडी को मतगणना स्थल बनाया गया है। सबसे पहले शहर विधानसभा चुनाव और सबसे बाद में पुवायां विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। सबसे नजदीकी मुकाबला भी शहर विधानसभा सीट पर देखने को मिलेगा।
विधानसभा चुनाव की मतगणनाः
चौथे राउंड की गिनती के बाद भाजपा के मानवेन्द्र सिंह 14,963 वोटों से आगे चल रहे हैं।
तिलहर विधानसभा सीट से- सपा आगे चल रही है। सपा के रोशन लाल वर्मा 14479 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।भाजपा के सलोना कुशवाह 11040 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
शाहजहांपुर सीट से बीजेपी के सुरेश कुमार खन्ना 12832 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।दूसरे नंबर पर सपा के तनवीर खान 7216 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
कटरा विधानसभा सीट से- बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी के वीर विक्रम सिंह 15661 वोटों से आगे चल रहे हैं।सपा के राजेश यादव 11140 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
जलालाबाद विधानसभा सीट से सपा आगे चल रही है। सपा के नीरज मौर्य 12543 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
सबसे पहले शहर विधानसभा का तो सबसे बाद में पुवायां सीट का आएगा परिणाम
रोजा नवीन मंडी स्थल को मतगणना स्थल बनाया गया है। जहां पर आज सुबह जिले की छह विधानसभा सीटो पर हुए मतदान की मतगणना होगी। वोटो की गिनती के लिए प्रशासन ने 400 से ज्यादा कर्मचारियों को लगाया है। किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए दो दिन से एसपी समेत तमाम आलाधिकारी मतगणना स्थल पर ड्यूटी दे रहे हैं । मतगणना स्थल पर किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए करीब 750 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। शहर विधानसभा क्षेत्र में 432 बूथ हैं। बताया जा रहा है कि सबसे पलहे इसी विधानसभा सीट का 30वें राउंड में परिणाम घोषित हो जाएंगे। वहीं पुवायां विधानसभा क्षेत्र में 472 बूथ हैं। इस विधानसभा सीट पर सबसे बाद में 34वें राउंड में परिणाम घोषित हो पाएगा। शहर विधानसभा सीट पर भाजपा से प्रत्याशी सुरेश खन्ना पिछले आठ बार से चुनाव जीत रहे हैं। पिछले दो बार से सपा प्रत्याशी मुकाबला हुआ और काफी रोचक मुकाबला इसी सीट पर होता है। इस बार हर बार से ज्यादा रोचक मुकाबला भी इसी सीट पर होने वाला है। क्योंकि इस बार बार सपा से तनवीर खां और भाजपा से सुरेश कुमार खन्ना के बीच ही मुकाबला है।
शहर विधानसभा सीट पर नौवीं बार मैदान में भाजपा प्रत्याशी की सपा से टक्कर
शहर विधानसभा सीट पर वर्ष 2012 में भाजपा प्रत्याशी सुरेश खन्ना को 81581 वोट मिले थे। सपा से तनवीर खां को 65403 मिले थे। इस तरह सुरेश खन्ना 16178 वोटो से जीत दर्ज की थी। वर्ष 2017 में भाजपा प्रत्याशी सुरेश खन्ना को 100734 तो सपा प्रत्याशी तनवीर खां को 81531 वोट मिले थे। इस तरह सुरेश खन्ना ने 19203 वोटो से जीत दर्ज की थी। इस बार भी इसी सीट पर दोनों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। इस सीट पर वर्ष 2017 में 1151 लोगो ने नोटा का बटन दबाया था।
पुवायां विधानसभा सीट पर भी भाजपा और सपा की टक्कर
पुवायां विधानसभा सीट पर वर्ष 2012 में सपा से शकुंतला देवी को 59871 तो बसपा से अरूण सागर को 50973 वोट मिले थे। सपा प्रत्याशी ने 8898 वोटो जीत दर्ज की थी। वर्ष 2017 में भाजपा प्रत्याशी चेतराम को 126635 वोट मिले तो सपा प्रत्याशी शकुंतला देवी को 54218 वोट मिले थे। भाजपा प्रत्याशी ने करीब 72000 वोटो से पूरे जिले में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। इस बार पुवायां विधानसभा सीट पर भाजपा से चेतराम और सपा से उपेंद्र पाल के बीच टक्कर मानी जा रही है।
ददरौल विधानसभा सीट पर भी भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला
ददरौल विधानसभा सीट पर वर्ष 2012 में सपा से राममूर्ति सिंह वर्मा को 61967 तो बसपा से रिजवाल अली को 57088 मिले थे। सपा प्रत्याशी ने 4408 वोटो से जीत दर्ज की थी। वर्ष 2017 में भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह को 86435 वोट मिले तो सपा प्रत्याशी राममूर्ति सिंह वर्मा को 69037 मिले थे। भाजपा प्रत्याशी ने 17398 वोटो से जीत दर्ज की थी। इस बार इस सीट पर भाजपा ने मानवेंद्र सिंह को तो सपा ने पूर्व विधायक राममूर्ति सिंह वर्मा के बेटे राजेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। टक्कर भी इन्ही दोनो के बीच मानी जा रही है।
कटरा सीट पर सपा और भाजपा के बीच सीधी टक्कर
कटरा विधानसभा सीट पर वर्ष 2012 में सपा से राजेश यादव को 51025 वोट मिले तो बसपा से राजीव कश्यप को 50150 वोट मिले थे। इस तरह राजेश यादव ने 875 वोट से जीत दर्ज की थी। वर्ष 2017 में भाजपा से वीर विक्रम सिंह को 76509 तो सपा के राजेश को 59779 वोट मिले थे। इस तरह भाजपा से वीर विक्रम सिंह ने 16730 वोट से जीते थे। इस बार भी इस सीट पर सपा और भाजपा के बीच ही टक्कर मानी जा रही है।
जलालाबाद सीट पर कभी नहीं खिला कमल, यहां भी सपा और भाजपा के बीच मुकाबला
जलालाबाद विधानसभा सीट पर आजादी के बाद अब कभी भी भाजपा का प्रत्याशी नहीं जीता है। वर्ष 2017 में मोदी लहर में भी यहां से सपा प्रत्याशी शरदवीर सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होने भाजपा प्रत्याशी मनोज कश्यप को हराया था। इस बार भाजपा ने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरा जोर लगाया है। भाजपा ने जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा तो सपा ने नीरज मौर्य को प्रत्याशी बनाया है। इन्ही दोनो के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
तिलहर विधानसभा सीट पर भी सपा और भाजपा के बीच सीधी टक्कर
तिलहर विधानसभा सीट पर वर्ष 2017 में बसपा प्रत्याशी रोशनलाल वर्मा ने सपा प्रत्याशी अनवर अली को हराया था। वर्ष 2017 में रोशनलाल वर्मा ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और उन्होने कांग्रेस-सपा गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद को हराया था। अब इस सीट पर रोशनलाल वर्मा ने सपा का दामन थामकर सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी सलोना कुश्वाहा से है।
खबरें और भी हैं…